फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 अपै्रल को गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में सांसद मुकेश राजपूत के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। जनसभा को सफल बनाने के लिए सांसद मुकेश राजपूत ने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से पहुंचने की अपील की है। सूबे के उपमुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा जनसभा स्थल पर पहुचेंगे। जिसको लेकर आज गुरुगांव देवी मंदिर के पास मैदान में निरीक्षण किया गया। साथ ही 23 अपै्रल को सांसद मुकेश राजपूत अपना नामांकन भी करेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आयेगें 23अपै्रल को
