नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात दुकान बंदकर घर चले गए परचून विक्रेता की दुकान से अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज तिराहा निवासी रामजी राठौर पुत्र मेघनाथ राठौर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीडि़त की परचून की दुकान कस्बे के तिराहे पर स्थित है। जहां से वह बीती रात दुकान बंद कर अपने घर में चले गए, तभी रात में किसी समय दुकानदार के बताएं अनुसार उनकी दुकान से तीन गत्ता पेप्सी, तीन बोरी गेहूं तथा डेढ़ कुंटल दुकान में भरा कबाड़ का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए। जब पीडि़त सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की स्थिति देख पीडि़त के कुछ समझ नहीं आया। आसपास के दुकानदारों को बुलाया और मामले की खोज भी नहीं की, लेकिन कोई अतापता न चलने पर थाने पर आया और थाना पुलिस को अपनी परचून की दुकान से हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाने पर पुलिस न होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर निरीक्षण नहीं कर सकी, क्योंकि थाना पुलिस वीआईपी ड्यूटी में लगी हुई थी। इस वजह से पीडि़त को तुरंत मदद नहीं मिल सकी, लेकिन फिर भी पीडि़त को न्याय दिलाने की पुलिस ने बात कही।
परचून दुकान से हजारों का सामान चोरी
