समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केन्द्र से भाजपा सरकार हटाकर धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार बनाना है। पार्टी फैजाबाद लोकसभा चुनाव जीत कर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने देश को सभी मोर्चों पर नाकाम किया है,विदेशों में देश को कमजोर किया है।यह स्वतंत्र भारत की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है।श्री यादव ने पार्टी के लोकसभा चुनाव के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।सहादतगंज बाईपास पर आरटीओ कार्यालय के समीप खोलें गये कार्यालय कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी तथा संचालन मंत्रिपरिषद के सदस्य सूर्य कांत पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य,रक्षा,रोजगार के मामले में असफलता का किर्तिमान बनाया है।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरकार दस वर्षों के कार्यकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता,सहिष्णुता,का गला घोंटा और नफ़रत की फसल बोई है।देश के लोग इनके ग़लत कामों का बदला लेना चाहते हैं।यह चुनाव देश को जिताने और हराने का परिणाम देगा। सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म बन गया है।पार्टी प्रत्याशी अरविंद सेन यादव के पहुंचने पर गगन भेदी नारों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद तिवारी,पूर्व प्रमुख लल्लन कोरी, ओमप्रकाश यादव,बद्रीनाथ यादव,रामजी यादव,विनोद सिंह, आनंद कुमार यादव,धर्मेंद्र यादव दरियाबादी,हुकुम सिंह यादव, निर्मल यादव,संजय यादव, अखिलेश कोरी,शैलेश यादव, अजयराज यादव,उदयभान यादव,अमरेश यादव राजन, मुलायम सिंह यादव,जितेन्द्र यादव,मनीराम यादव, लोकगायक राज अवधपुरी, मनीराम यादव,सुरेश इंसान व पूर्व प्रधान,राजकुमार आजाद भाई, के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केन्द्र से भाजपा सरकार हटाकर धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार बनाना है लक्ष्य-अरविंद सेन
