उच्च प्राथमिक 427 विद्यालयों में चिल्डे्रन क्लब किये गये स्थापित
सभी मेडिकल स्टोर व शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का लक्ष्य
नशे के विरुद्ध चलाया जाये जागरुकता अभियान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएसए द्वारा अवगत कराया गया कि 568 विद्यालयो में से 427 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चिल्ड्रन क्लब स्थापित किये गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 283 स्कूलों में से 225 स्कूलों में क्लब का गठन हो गया है। डीएम नेा निर्देशित किया कि शेष सभी विद्यालयों में एक महीने के अंदर चिल्ड्रेन क्लबों का गठन कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में 2371 मेडिकल स्टोर है, जिनमें से 810 स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लग गये है, शेष में एक महीने में लग जायेंगे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी मादक पदार्थों की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे है व 12 जून से 26 जून तक नशा विरोधी पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आरोग्य मेलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम कराये। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मादक पदार्थों के संचरण को रोकने के लिए डीएम ने कसी कमर
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मादक पदार्थो के संचरण को रोकने के लिये एनसीओआरडी की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में प्रार्थना सत्र में बच्चो को मादक पदार्थों के बारे में जागरुक किया जाये। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम कराये। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
