40 खाद्य कारोबारियों को दिया गया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मसेनी चौराहा में खाद्य पदार्थों की जांच की तथा ४० खाद्य कारोबार कर्ताओं एवं आम जनमानस को नमूना जांच का प्रशिक्षण दिया गया तथा मिलावट की जांच, स्वच्छता व सेफ फूड के बारे में बताया। इस दौरान टीम ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के भरे गये 28 नमूनों में से 3 नमूने फेल हो गये।
एफएसडब्लू के साथ आये गुलाब सिंह व प्रशिक्षण प्राप्त खाद्य सुरक्षाधिकारी डा0 शैलेन्द्र रावत व विमल कुमार ने नमूनों की जांच की गई। टीम ने नन्हे बे्रड पकौड़ा के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर, गरम मसाला व धनिया पाउडर का नमूना लिया, जो जांच में सही निकले। टीम रवि सक्सेना के प्रतिष्ठान से मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर का नमूना लिया। जांच के दौरान मिर्च पाउडर का नमूना जांच में फेल हो गया। शिवम सक्सेना के प्रतिष्ठान से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पापड़ी का नमूना लिया। जो जांच में सही निकला। टीम ने अवधेश शाक्य के प्रतिष्ठान से गरम मसाला, मिर्च पाउडर, धनिया का नमूना लिया। जांच के दौरान मिर्च का नमूना फेल निकला। श्रवण कुमार के प्रतिष्ठान से टीम ने पेड़ा, बर्फी, लड्डू का नमूना लिया। जांच के दौरान सभी सही निकले। अनुज राठौर के प्रतिष्ठान से टीम ने दूध बर्फी, बेसन लड्डू, खोया बर्फी का नमूना लिया। टीम ने आशीष के प्रतिष्ठान से लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक का नमूना लिया। पोथानी के प्रतिष्ठान से टीम ने चाय, दूध, चीनी का नमूना लिया। जो जांच के सही निकले। टीम ने अनमोल पापड़ी भण्डार से पापड़ी व मिर्च का नमूना लिया। जांच के दौरान मिर्च पाउडर का नमूना फेल निकला। वहीं टीम ने सूरज के प्रतिष्ठान से मसूर दाल, सौंफ, काली मिर्च का नमूना लिया। जांच के दौरान सभी सही निकले। टीम ने जिन प्रतिष्ठानों पर नमूने फेल निकले उन्हे सचेत किया और बिक्री पर रोक लगा दी।
खाद्य सुरक्षा टीम की जांचे 28 नमूने, 3 फेल
