कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आई फोन खरीदने के लिए पैसे न देने पर युवक ने जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव सरैया निवासी दिव्यांग प्रेम सागर उम्र 20 वर्ष के परिजनो के अनुसार उसने कुछ दिन पूर्व अपने पिता विनोद कुमार से फोन खरीदने के लिए पैसे की मांग की थी। पिता द्वारा पुत्र को पैसे न देने पर गुस्साए पुत्र विकलांग प्रेम सागर ने अपने सर में ईट मारकर सर फोड़ लिया था और पिता पर मारपीट कर सर फोडऩे का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने पिता को थाने पकडक़र ले आई थी। आज उसकी मॉ ऊँषा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेेटा प्रेम सागर दोनों पैरों से विकलांग है। आज आई फोन खरीदने के लिए वह पैसे मांग रहा था न देने पर उसने जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। चर्चा के अनुसार आये दिन पैसों की मांग को लेकर घर वालों को परेशान करता था।
आई फोन खरीदने के लिए पैसे न देने पर विकलांग युवक ने खाया जहर
