फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ग्रीष्मावकाश कला संस्कृति कार्यशाला का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
रविवार को नगर के मदन मोहन कनोडिया बालिका इण्टर कालेज में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसके अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ0 नवनीत गुप्ता, सचिव कुलभूषण श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी, विभाग सह विभाग संयोजक आदेश अवस्थी आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नवीन जिंदल मिश्रा ने ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा संस्कार भारती इस कार्यशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं में हुनर का बीजारोपण कर रही है। संस्था के द्वारा समय-समय पर कला संस्कृति लिए कार्य करते रहती है। स्नेहा श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को सम्बोधित किया। इस मौके पर शिक्षिका पूनम शुक्ला मौजूद रही। अध्यक्ष डॉ0 नवनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अभिनव सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सचिव कुलभूषण दीक्षित, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ मिश्रा, विनय अग्रवाल, अर्पण शाक्य, अजंट सिंह गुड्डू, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि मौजूद रहें।
संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का हुआ उद्घाटन
