विप्रो द्वारा अर्थियन पर्यावरण मित्र से जनपद की शिक्षिका भारती मिश्रा हुई सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ व विप्रो की ओर से आयोजित अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार में राज्य स्तर पर जनपद की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका व साहित्यकार भारती मिश्रा को अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्रदान किया गया। 23, 24 व 25 मई को उत्तर प्रदेश के बी0पी0 भवन पचमढ़ी में हुए तीन दिवसीय कार्यशाला में जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमदपुर करसान की शिक्षिका व साहित्यकार भारती मिश्रा व उनकी टीम को राज्य स्तर पर अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार हेतु विद्यालय में भागीरथ इको क्लब का गठन है। इस क्लब के पांच भागीरथ बच्चे सुषमा, निखिल, दिव्या, अनन्या व प्रांशु द्वारा टीम लीडर भारती मिश्रा के नेतृत्व में 150 पृष्ठों में कचरा प्रबंधन पर एक प्रोजेक्ट तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया। जिसे राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। जनपद के गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *