शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये-एसडीएम

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए तथा उनकी समस्याओं को तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से कर दिया जाएगा तो शिकायतकर्ता दोबारा तहसील दिवस में नहीं आएगा। समाधान दिवस में तहसीलदार विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सर्जन कुमार, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, शमशाााद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवावगंज थानाध्यक्ष आमोद सिंह, मेरापुर थानाध्यक्ष, कम्पिल थानाध्यक्ष सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।

बड़े बेटे से परेशान पिता पहुंचा समाधान दिवस में

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजारिया ठाकुरदास निवासी हर्षवर्धन उम्र 70 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय नेमीचन्द्र ने एक शिकायती पत्र सम्पूर्ण समाधान में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा है कि मेरी पत्नी की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मेरे चार सन्तानें हंै। जिनका मैंने विवाह कर दिया है। मैं अपना जीवनयापन के लिए बजरिया में कॉपी किताबों की दुकान चलाता हूँ। जिससे अपना जीवनयापन करता हूँ, परन्तु मेरा बड़ा बटा दशमेश उर्फ प्रासुक आवारा व अय्याश किस्म का है। अपने बड़े बेटे की हरकतों से परेशान होकर मंैने अपने बड़े बेटे दशमेश उर्फ प्रासुक को वेदखल भी कर दिया है। मैं जब भी अपनी दुकान पर होता हूँ तभी मेर बड़ा बेेटा दुकान से रुपये निकाल लेता है। जब मैं इसका विरोध करता हूँ तभी मेरे साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से मारपीट करता है। पास पड़ोसी मुझे बचाते हैं। पिता रोते हुए बोला क्या मैंने इसलिए परवरिश की थी बुढ़ापे में हमारे साथ मारपीट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *