कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में चीनी मिल के चीफ इंजीनियर का शव कमरे में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज स्थित सहकारी चीनी मिल में लखनऊ थाना क्षेत्र के शिवाजी पुरम इन्द्रा नगर कालोनी निवासी विनोद दयाल की पोस्टिंग २०२२ जनवरी में हुई थी। गुरुवार सुबह जब नौकर मुनीष कठेरिया निवासी कादरदादपुर सराय थाना कम्पिल कमरे में झाडू चला गया। उसके कुछ देर बाद चपरासी नागेश्वर फायलों में हस्ताक्षर करवाने के लिए उनके आवास पर पहुंचा तो देखा कि विनोद मृत अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना उसने चीनी मिल जीएम कुलदीप सिंह को दी। मौके पर पहुंचे जीएम ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रामअवतार, मण्डी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, कांस्टेबिल अंकित गंगवार ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने नौकर व चपरासी से पूछताछ की तथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला चीनी मिल के चीफ इंजीनियर का शव
