व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नजूल संपत्तियों के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को कलेक्टे्रट पहुंचकर व्यापारियों ने सौंपा। प्रदेश में ७ मार्च को एक अध्यादेश नजूल संपत्तियों के अधिग्रहण करने संबंधी जारी किया गया था, जो लोक हित में नहीं प्रतीत होता है। नजूल संपत्तियों के अधिग्रहण करने से जहां व्यापार और उद्योग पर बेहद विपरीत असर होगा। वहीं पीढिय़ों से रह रहे लोगों को आवास की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी। आवास विकास परिषद द्वारा रिहायसी भूखंड जो व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तित हो गए हैं, उन भूखंडों को तब अधिकारियों द्वारा नहीं रोका गया, लेकिन अब उन पर सील एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से भी उद्योग और व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ेगा। साथ ही साथ बेरोजगारी भी उत्पन्न होगी। व्यापार मण्डल ने इस अध्यादेश को वापस किये जाने की मांग की है। नजूल संपत्तियों को फ्री होल्ड करने की योजना चालू की जाए। जब तक यह योजना लागू की जाए, तब तक प्रदेश में नजूल संपत्तियों का प्रयोग करने वाले सभी लोगों के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर उनकी लीज का नवीनीकरण किया जाए। जिससे लोगों के मन में भय एवं भविष्य की चिंता समाप्त हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, प्रमोद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अंकित कटियार, विपिन कुमार, अशोक कनौजिया, राजू गौतम आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने नजूल सम्पत्तियों का अध्यादेश वापस लेने की उठायी मांग
