दरोगा की बाइक में टकरायी अधिवक्ता की बाइक, निकाली चाबी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उप निरीक्षक की बाइक में अधिवक्ता की बाइक टकरा गयी। जिससे गुस्साये उप निरीक्षक ने विरोध करते हुए अधिवक्ता की बाइक की चाबी निकाल ली। सूचना मिलने पर दरोगा अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक दरोगा तहसील जा रहे थे, तभी तहसील गेट पर एक अधिवक्ता की बाइक उनकी बाइक से टकरा गयी। जिससे उप निरीक्षक झल्ला गये और बाइक से उतरकर अधिवक्ता से विरोध जताते हुए उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। मामला बढ़ते देख दर्जनों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। बाद में अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को रफादफा करा दिया और दोनों पक्ष चले गये। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *