पत्नी के न जाने पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद लगायी आग, भर्ती

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ससुराल में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर पेट्रोल डाल आग लगायी। परिजनों ने कंबल आदि से आग बुझायी और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के थाना बिछमा के ग्राम उबार खेड़ा निवासी अनुज सक्सेना की 8 साल पहले संगीता से शादी हुई थी। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम अटसेनी पहाड़पुर में उसकी ससुराल है। आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करने के चलते पिछले 2 साल से पत्नी बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। पत्नी को साथ ले जाने के लिए पिछले 12 दिनों से अनुज ससुराल में ही डटा था। पत्नी संगीता ने बताया कि देर रात जब उनके पति छत पर थे, तब भाई को बुलाने के लिए भेजा। पति नीचे आए तो गोट में एक बोतल लगाए हुए थे और कह रहे थे साथ चलेगी नहीं तो जान दे दूंगा। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बोरा, कंबल, फट्टा आदि डालकर आग बुझाई। ससुर ने बताया कि दामाद ने कहा था कि पत्नी को अपने साथ ले जाएगा, नहीं तो इसी चौखट पर प्राण त्याग के जाएगा। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने भी आकर गांव में की जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *