सीबीआई ने मांगी है पांच दिन की रिमांड, थोड़ी देर में फैसला
जांच एजेंसी आम आदमी पार्टी से पूछकर अपनी कार्रवाई नहीं करती है। एजेंसी अपनी तय प्रक्रिया के अनुसार चरणबद्ध तरीके से जांच व कार्रवाई करती है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर झूठी बयानबाजी करना आप की पुरानी आदत है।इस तरह से वह अपने आप को पीड़ित दिखाकर जनता की सहानुभूति लेने का प्रयास करते हैं, परंतु लोग अब इनकी सच्चाई जान गए हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ ही आप के नेताओं का चरित्र भी सभी के सामने आते जा रहा है।
आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने आज बुधवार को कोर्ट की अनुमति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। आप नेता केंद्र सरकार पर केजरीवाल के विरुद्ध साजिश रचने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने पूछताछ की जैसे ही अनुमति दी तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल पहले से ही जेल में है।
