फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रतिनीधि मंडल द्वारा अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने पक्केपुल निवासी अधिवक्ता अनिल मिश्रा को विधिक व अंकुर मिश्रा को लीगल एडवाइजर मनोनित किया है। इनके पदाधिकारी बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। मनोज मिश्रा ने बताया कि लगातार व्यापार मण्डल व्यापारी हित में कार्य कर रहा है। समय-समय पर गोष्ठियां कर लोगों को जागरुक कर रहा है और व्यापारियों की समस्याओं का निदान कर रहा है। शीघ्र ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक होगी। जो समस्यायें सामने आयेगी उनका निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर प्रवक्ता लाखन सिंह शाक्य, संजीव वर्मा, प्रशांत, अतुल आदि लोग मौजूद रहे।
एफएएई व्यापार मण्डल ने अनिल मिश्रा व अंकुर मिश्रा को बनाया पदाधिकारी
