बिना परमिट संचालित दो स्कूली वाहन सीज, पांच का चालान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाये गये सघन चेकिंग अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सोमवार को मेरापुर थाना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान दो वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना मेरापुर में सीज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पांच स्कूली वाहनों का चालान किया गया है और निर्देशित किया गया है कि वह अपने वाहन का निरीक्षण कार्यालय में कराएं। इन स्कूली वाहनों पर रूपए 98000 का अर्थ दंड लगाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि स्कूली वाहन पूरे नियमानुसार चलायें। स्कूली वाहनों का रंग पीला होना चाहिए। साथ ही फस्र्ट एड की भी हर वाहन में सुविधा होनी चाहिए, परमिट होना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *