सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

बच्ची के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी
सपा लोकसभा प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे खारिज करने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दीं। साथ ही नगर में गत दिनों चार वर्षीय बालिका के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा देवेन्द्र यादव उर्फ जग्गू यादव पर दर्ज किये गये मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की तथा लोकसभा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के साथ अन्य लोगों पर आचार संहिता के दौरान दर्ज हुए मुकदमे को गलत ठहराते हुए पुलिस द्वारा ठीक से विवेचना कर मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को भरोसा दिया कि बच्ची के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जायेगा। इसके अलावा अन्य मामलों की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, सदर विधानसभा के अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव एवं अंकित यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *