मोबाइल चोरी करते तीन युवकों को पकड़ा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मोबाइल शॉप से मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवकों को आसपास के दुकानदारों ने दौडक़र पकड़ लिया। दुकानदारों ने उन्हें चौराहे पर तैनात पुलिस को सौंपा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा चौराहे पर प्रिंस गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। मंगलवार को 4.00 बजे दुकान पर तीन युवक मोबाइल लेने आए। काफी देर तक मोबाइल देखते रहे। एक युवक ने तब तक एक मोबाइल दुकानदार का गायब कर दिया और वह जाने लगा। इसी बीच दुकानदार की नजर मोबाइल डिब्बे पर पड़ी उसने युवक को आवाज दी। तब तक अन्य दोनों युवक भी भागने लगे। चौराहे का मामला था। दुकानदारों को आवाज दी। दुकानदारों ने दौडक़र मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवकों को दौडक़र पकड़ लिया और हाथापाई करने के बाद चौराहे पर तैनात पुलिस बल को तीनों को सौंप दिया। पुलिस के जवान तीनों को थाने लेकर गए। जहां पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना गांव मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खलवारा बताया। फिलहाल तीनों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *