छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव बनने पर युवाओं में भरेंगे जोश
जरवल,बहराइच समृद्धि न्यूज़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने युवा नेता सर्वेश यादव को छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। सर्वेश यादव पार्टी के प्रति समर्पण भाव रखते हैं जनपद में अपनी अलग पहचान बना रखी है। युवाओं को अपने साथ जोड़ने का काम करते हैं। पार्टी में दिन-रात मेहनत करते हैं,पार्टी ने इसी ईमानदारी और मेहनत को देखकर तेजतर्रार युवा नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ें और पार्टी को आगे बढ़ाएं। सर्वेश यादव के छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव बनने पर युवाओं में काफी जोश है,खबर होते ही लोग बधाइयां दे रहे।
