महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और महाराष्ट्र पुलिस के C-60 कमांडो के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई. इसमें महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. C-60 कमांडो ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है. 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 5 घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों को गोली लगी है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर गढचिरौली मुख्यालय लाया गया। वहीं पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं नक्सलियों के शवों के साथ-साथ बेहद घातक हथियार सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था। 
C 60 के जवानों के साथ हुई मुठभेड़
मोहला मानपुर, कांकेर तथा महाराष्ट्र बॉर्डर पर दोपहर गढचिरौली जिले के एंटी नक्सल यूनिट C 60 के जवानों के साथ नक्सलियों का भीषण मुठभेड़ हुई है। बीहड़ जंगल में कैंप कर रहे नक्सलियों के खेमे में घुसकर महाराष्ट्र की फोर्स ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग में महाराष्ट्र के उप निरीक्षक सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से गढचिरौली मुख्यालय पहुंचा गया है। महाराष्ट्र के नक्शल सेल से मिली जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती राज्य गढ़चिरौली जिले के झारावंडी क्षेत्रांतर्गत छिंदभट्टी और PV 82 के मध्य जंगल इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने बेहद संख्या में नक्सलियों के इकट्ठे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद गढचिरौली की एंटी नक्सल यूनिट C60 फोर्स नक्सलियों के तलाश में निकली हुई थी। आज दोपहर 2 बजे के लगभ सुरक्षा बल के जवान बीहण जंगल में घुसकर कैप कर रहे थे, तभी नक्सलियों पर धावा बोल दिया। इस ऑपरेशन में लगभग 12 सशस्त्र नक्सलियों के मारे जाने की सुचना महाराष्ट्र फोर्स की तरफ से आ रही है।
