टमाटर दिखा रहा लाल आँखें, प्याज निकाल रहा आंसू

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टमाटर जहां लाल आँखें दिखा रहा है, वहीं प्याज आंसू निकाल रहा है। बारिश के चलते सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बारिश शुरु होते ही थोक एवं फुटकर बाजार में हरी सब्जियों के दामों में आयी तेजी ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। करीब एक महीने पहले 15 से 20 रुपये बिकने वाला टमाटर आज 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं ब्याज जो पहले 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा था, आज वह ४० रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। वहीं आलू भी 40 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। इसके आलाव अन्य सब्जियां जैसे घुइया 60 से 70 रुपये किलो, भिन्डी 60 रुपये प्रतिकिलो तथा लौकी 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। सब्जियों के दामों में हुई बेहताशा वृद्धि से आम आदमी खासा परेशान है। उसका कहना है कि ऐसे में कैसे गुजारा किया जाये। वहीं दालों के भी दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं सब्जी उगाने वाले किसानों का कहना है कि बरसात के समय सब्जियां टूट नहीं पाती हैं। जिसके चलते उनके दामों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *