फाइनल में पहुंची बस्ती व सिद्धार्थनगर की टीम,अब दोनों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

गोरखपुर जोन की 72वीं अन्तर जनपदीय हांकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2024 का दूसरा दिन

 समृद्धि न्यूज़ सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 72वीं अन्तर जनपदीय हांकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2024 के दूसरे दिन सोमवार को पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के बीच मैच खेला गया।इस
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच (महिला वर्ग) में जनपद सिद्धार्थनगर की कप्तान सुषमा रावत तथा जनपद देवरिया की कप्तान जयारंजन थी जिनके बीच मैच खेला गया।इसमें निर्धारित समय तक स्कोर शून्य-शून्य से बराबर रहा तथा पेनल्टी शूटआउट में जनपद देवरिया एक-शून्य से विजेता रही।जनपद देवरिया से महिला मुख्य आरक्षी जयारंजन ने एक गोल किया।वहीं पहला क्वार्टर फाइनल (पुरुष वर्ग) मैच जनपद गोण्डा व जनपद देवरिया के बीच खेला गया।इसमें जनपद देवरिया ने एक-शून्य से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जनपद देवरिया से आरक्षी सुखबीर ने एक गोल किया।इसी क्रम में दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच (पुरुष वर्ग) जनपद कुशीनगर व जनपद गोरखपुर के बीच खेला गया।इसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक के स्कोर पर बराबर रही।पेनल्टी शूटआउट में जनपद कुशीनगर दो-शून्य से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कुशीनगर से मुख्य आरक्षी सुमित सिंह व महेंद्र ने एक-एक गोल किया जबकि आरक्षी सुजीत पटेल ने एक गोल किया तथा जनपद गोरखपुर से आरक्षी अंकित सिंह ने एक गोल किया।पहला सेमीफाइनल (पुरुष वर्ग) जनपद देवरिया व बस्ती के बीज खेला गया।इसमें जनपद बस्ती ने तीन-शून्य से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।जनपद बस्ती से टीम कप्तान मुख्य आरक्षी साजिद खान द्वारा तीन गोल किया गया जबकि दूसरा सेमीफाइनल (पुरुष वर्ग) का मैच जनपद सिद्धार्थनगर व कुशीनगर के बीज खेला गया। इसमें जनपद सिद्धार्थनगर से आरक्षी अजीत यादव द्वारा एक गोल तथा कप्तान मुख्य आरक्षी महेन्द्र शर्मा द्वारा एक गोल किया गया जिससे जनपद सिद्धार्थनगर ने दो-शून्य से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला जनपद बस्ती से होगा।

अमिताभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *