नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों खनन के खेल में सिपाही ने अपनी जान गवां दी थी, लेकिन पुलिस की सह पर खुलेआम धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। कस्बा तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन जोरों पर है। बीते दिनों खनन के दौरान एक सिपाही ने अपनी जान गवां दी थी, उसके बावजूद भी प्रशासन की नींद नहीं टूट रहर है। पुलिस की सह पर खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। राजस्व विभाग तथा खनन अधिकारी सहित पुलिस विभाग की नाक के नीचे अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं खनन माफिया अपने कार्य को लगातार अंजाम दे रहे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि बीते दिनों नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही भावना चौकी क्षेत्र में खनन की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और खनन माफियाओं के इतने हौसले बुलंद थे की थाने सिपाही के ऊपर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे कि एक सिपाही की मौत हो गयी थी। कुछ दिनों जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक अपने जो राजमस में लग रहा और कुछ दिनों खनन बंद होने के बाद दोबारा फिर खनन का कार्य चालू हो गया है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण ट्रैक्टर में अवैध खनन की मिट्टी भरकर ले जा रहे है।
क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, कुछ दिन पहले खनन के खेल में सिपाही ने गवांई थी अपनी जान
