उत्तर प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

  • 1 साल के भीतर उत्तर प्रदेश को मिली 1200 मेडिकल की सीट
  • देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बना जिसको एक साल के भीतर ही मेडिकल की 1200 सीटें दी गई हैं

UP Medical College:गोंडा, कौशांबी, चंदौली, लखीमपुर खीरी और औरैया मेडिकल कॉलेज को 100-100 सीट पर प्रवेश के लिए मंजूरी मिली है। जबकि कानपुर देहात, ललितपुर मेडिकल कॉलेज की 50-50 सीट बढ़ाई गई है। इस तरह कुल 600 नई एमबीबीएस की सीटों का सृजन किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है. चिकित्सा शिक्षा विभाग की शीर्ष निकाय संस्था राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (national medical council) में दायर अपील मंजूर होने के बाद छह मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी मिल गई है. इससे गोंडा, औरैया, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर  और कानपुर देहात में 100- 100 सीट के मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है.  इससे पहले ललितपुर और कानपुर देहात को महज 50-50 सीटों की मंजूरी मिली थी. इसको लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल में अपील दायर की गई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसको लेकर पहल की थी और केंद्र सरकार के स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी बातचीत की थी. एक साल के भीतर उत्तर प्रदेश में 1200 अतिरिक्त मेडिकल सीट जुड़ी हैं.  देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बना है, जिसको एक साल के भीतर ही इतनी मेडिकल की 1200 सीटें दी गई हैं. प्रदेश के पांच स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस की पढ़ाई को मंजूरी मिली है. इन मेडिकल कॉलेजों को 100-100 सीटों की मंजूरी मिली है. दो मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी की गई है. स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, मौजूदा शिक्षासत्र में अब तक 1872 सीटों को मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने कहा, जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेजों के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है. नए मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं. मंगलवार को जिन जिलों में एमबीबीएस की 100 सीटें दी गई हैं, उनमें गोंडा, कौशांबी, चंदौली, खीरी, औरैया शामिल हैं. ललितपुर और कानपुर देहात में प्रस्तावित 50 सीटों को बढ़ा कर अब 100 कर दिया गया है. मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में MBBS पाठ्यक्रम की अब तक 12 मेडिकल कॉलेजों को 1200 नई सीटें प्राप्त हुई हैं. पीपीपी मोड पर स्थापित अजय सांगल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस शामली के साथ केएमसी मेडिकल कॉलेज, महाराजगंज को 150-150 और श्री सिद्धि विनायक मेडिकल कॉलेज संभल को 50 सीटें इस सत्र में मिली हैं.  इनके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौजूदा सत्र में 50 एमबीबीएस सीटों के लिए लेटर ऑफ प्रोटेक्शन जारी हुआ है. निजी क्षेत्र में जीएस मेडिकल कॉलेज हापुड़ में 100 एमबीबीएस सीटों को बढ़ा कर 250 कर दिया गया है. राजकीय मेडिकल कॉलेज आगरा को 72 एवं मेरठ को 50 नई एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिली है. आगरा में एमबीबीएस की कुल सीटें 200 एवं मेरठ में कुल 150 सीटें हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *