फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रीना दुबे व केस वर्कर राहुल सिंह के द्वारा मोहम्मदाबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय में जाकर प्रचार प्रसार किया गया। बालक और बालिकाओं को बाल श्रम, भिक्षावृत्ति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया गया। बच्चों को कन्या सुमंगला योजना के साथ सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिससे की सभी जरूरनमंद बच्चों की सहायता हो और वे लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चों को किया जागरुक
