डांडिया व गरबा के नाम पर व्यापार करने वालों को न दी जाये अनुमति

हिन्दू सेना ने नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गरबा व डांडिया के नाम पर पालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन द्वारा मांग की है कि गरबा व डांडिया के नाम पर कुछ आयोजक लोग धन कमाने के चक्कर में मर्यादाओं का पालन नहीं कर रहे है। अराजकतत्व शामिल होकर पवित्रता को नष्ट कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आदित्य कृष्णगिरी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज शुक्ला महाकाल ने इसका विरोध करते हुए निर्णय लिया है कि ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति न दी जाये। आधार कार्ड देखकर केवल सनातनियों को प्रवेश दिया जाये। प्रतिभाग करने वाले कपड़े पूरे पहने। गाने पर फूहड़पन न हो। कार्यक्रम स्थल पर यदि प्रतिमा स्थापित कर रहे हो तो शुद्धता व पवित्रता का ध्यान रखें। मदिरापान करने वाले व्यक्ति प्रवेश न करें। यदि भोजन आदि के स्टाल लगे है उसमें मासाहारी न हो। इन बातों का जो उल्लंघन करने वालों की अनुमति निरस्त की जाये। इस मौके पर अखिलेश पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, दिवाकर द्विवेदी, पारुल गुप्ता, सुमन गुप्ता, रजत गुप्ता, धीरेन्द्र चौहान, गौतम कुमार यादव, अतुल राजपूत, आयुष सक्सेना, विनोद कुमार पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *