जयपुर में भट्टे पर मजदूरी कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। राजस्थान प्रांत के जयपुर भट्टे पर नौकरी करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शव घर आने पर कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी प्रेम सिंह पुत्र मनोहर लाल शाक्य राजस्थान के जिला जयपुर के हनुमानगढ़ भट्टे पर अपने ससुरालीजनों के साथ मजदूरी का कार्य करता था। जिसकी बीते दिन वहां मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक शव को ससुरालजनी मृतक की पत्नी मृतक के शव को लेकर घर पर आ गए। मृतक पुत्र के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मधु तथा दो पुत्री व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के छोटे भाई ने मृतक के शव पर चोटों के निशान देखकर बताया कि मृतक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जिसके संबंध में तहरीर थाना पुलिस को दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष बलराज भाटी के निर्देश पर हलका इंचार्ज इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। वहीं परिजनों ने किसी व्यक्ति के ऊपर अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना पुलिस ने बताया की फौती तहरीर दी गई है जिस पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। यदि परिजन किसी के विरुद्ध तहरीर देते हैं तो मामले की जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल थाना क्षेत्र का न होकर राजस्थान के जिला जयपुर का है। मृतक की मां रेखा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *