फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़पुर स्थित जीवीए गु्रप के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के तत्वाधान में बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के संरक्षक दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने अध्यक्षता की। सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि सभी संतो के सहयोग से एक सनातन सेना संगठन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें समस्त हिंदूवादी संगठन जुडक़र ब्रह्मचारी के निर्देशन में कार्य करेंगे। ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि हमारे सनातन का कोई भी कार्यक्रम या कोई यात्रा आदि धार्मिक कार्य होता है तो धर्म विशेष के लोग उस पर पत्थरबाजी करते हैं और तरह-तरह के व्यवधान उत्पन्न करते हैं, जिसको लेकर सनातन सेना सक्रिय होगी और हिंदुत्व के लिए कार्य करेगी, विरोधियों को उसका तत्काल जवाब देगी। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक आचार्य विवेकानंद ने सहमति दी। बैठक का मूल उद्देश्य नए पदाधिकारियों को मंच में शामिल करना एवं उनके दायित्व के विषय में उनको बताया गया। जिलाध्यक्ष विपिन अवस्थी ने समस्त शीर्ष नेतृत्व की सहमति से डॉ0 मनोज चतुर्वेदी को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया। जिला महामंत्री महेशबाबू अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दवे एवं जिला मंत्री विवेक मिश्रा को बनाया गया। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिसमें गोपाष्टमी पर कार्यक्रम करने की रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर बबिता पाठक, आरबी सिंह, आलोक भारती, अभिषेक कटियार, रेखा सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुमन राजपूत, हिना दबे, दिव्यांशु दीक्षित, आर्यन कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने नये लोगों को सौंपी जिम्मेदारी
