नारी शक्तियां भी पुरुष से हर वर्ग हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं: डॉo संजय कुमार

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। बृहस्पतिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का महिला मोर्चा सम्मान समारोह राजधानी लखनऊ के नारी नाट्य कला केंद्र में आयोजित किया गया।इस अवसर पर निषाद पार्टी सुप्रीमों एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉo संजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि महिला सशक्तिकरण की हमेशा से निषाद पार्टी पक्षधर रही है।मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि जिस प्रकार देश को आजाद कराने में सन 1857 में महारानी लक्ष्मीबाई ने अग्रेजों को भगाने का विगुल फूंका था,ठीक आज उसी प्रकार नारी शक्तियां भी पुरुष से हर वर्ग हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी हैं।  निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में निषाद पार्टी महिला मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान है और इसे कभी भुलाया जा नहीं सकता।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपने कासरवाल आंदोलन से लेकर आज तक पार्टी को सीचने का काम किया है,उसके लिए निषाद पार्टी हमेशा ऋणी रहेगी। निषाद ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल “पैदल यात्रा में मांगे पूरी करो के नारे” पर कहा कि निषाद पार्टी का जन्म ही अपनी मांगों को लेकर हुआ है।यदि सभी मांगे पूरी हो जाती तो निषाद पार्टी का गठन ही क्यों हुआ होता?मछुआ समाज का आरक्षण का मुद्दा आज भी लंबित है।प्रदेश सरकार द्वारा लगातार आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है और समय जरूर लग रहा है किंतु पूर्व की सरकारों ने 2017 में सरकार जाने के डर से जल्दबाजी में आरक्षण दिया था और वो कोर्ट से खारिज हो गया। निषाद पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है और आज नहीं तो कल आरक्षण मिलेगा।निषाद पार्टी इसे लेकर अपनी आवाज सदन से लेकर सड़क पर उठाने का काम करती है।श्री निषाद ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की भूमिका बड़ी होगी और आप सभी को उसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *