गन्ना लदी ट्राली में बाइक घुसी, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

दोस्त को अहमदाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रहे थे मृतक
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दोस्त को अहमदबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि एक अज्ञात की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग निवासी अंकित यादव उम्र 24 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह गांव के दोस्त अमित शाक्य उम्र 22 वर्षीय पुत्र दयाराम को साथ लेकर फर्रुखाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह खुडऩाखार मोड़ के पास पहुंचा, तभी साइड से खड़ी गन्ना से लदी ट्राली में घुस गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमित कुमार ने अंकित व अमित को मृत घोषित कर दिया तथा अज्ञात तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह व डायल 112 पीआरबी के कांस्टेबिल अजीत सिंह, कांस्टेबिल अजयपाल ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।हल्का इंचार्ज सुरजीत कुमार ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक अंकित की पत्नी दामिनी ने बताया मेरे पति को अमित ने फोन करके बुलाया था और कहा यार मंै अहमदाबाद नौकरी करने जा रहा हूं मुझे कायमगंज रेलवे स्टेशन छोड़ दो। दोनों लोग बाइक द्वारा घर से निकले काफी देर हो जाने पर मैने पति से फोन करके पूछा कहा हो, तभी पति ने कहा हम कायमगंज रेलवे स्टेशन तक अमित को छोडऩे आये है। अमित को ट्रेन पर बैठालकर आते है, अभी फोन द्वारा सूचना मिली की अंकित और अमित की मौत हो गई। घायल तीसरे की हालत नाजकु बनी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी दामिनी, 7 महीने की बेटी रीतिका सहित छोटे भाई अनिकेत, मां रामायन आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाईयो में बड़ा था। मृतक का विवाह ३ वर्ष पूर्व हुआ था। वहीं मृतक अमित की मां सुनीता ने बताया की मेरा बेटा अहमदाबाद प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया था, मेरा बड़ा बेटा गोपाल, राधेश्याम, अंकुर, अनुराग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *