यूपी में शिक्षकों को नए साल का तोहफा मिल गया है. यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों के तबादले को शासन से हरी झंडी मिल गई है. शासन के आदेश के बाद अब शिक्षकों का ट्रांसफर हो सकेगा. लंबे समय से शिक्षक जिले के अंदर परस्पर तबादले की मांग कर रहे थे. इच्छुक शिक्षक तबादले को लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शासन स्तर से उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है. शिक्षक जिले के अंदर परस्पर तबादले की लंबे समय से मांग कर रहे थे. इसी आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा. तबादले के लिए शैक्षिक सत्र के दौरान निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा. शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सत्र के दौरान किसी भी दशा में तबादला नहीं किया जाएगा.
