विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा समिति ने गायों की रक्षा का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संघ कार्यालय नुनहाई में विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम व शिवेन्द्र भदौरिया की देखरेख में सम्पन्न हुई। गौरक्षा विभाग के प्रांत सहमंत्री जयप्रकाश पाठक ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के कार्यकर्ता हर हाल में गाय की रक्षा करें। इसके लिए शासन-प्रशासन व समाजसेवी आगे आये। गाय माता की रक्षा करनी है। संगठन ने कहा कि अगर गाय काटी जायेगी या उन्हें प्रताडि़त करेगा तो संगठन की ओर से आंदोलन करेगा। दिनेश चन्द्र मिश्रा, लल्ला पाण्डेय, हरिश्चन्द्र पाठक, तोताराम वर्मा, जिला टोली में जिला गौशाला प्रमुख तनमय मिश्रा, सह गौशाला प्रमुख सौरव आदि से गायों की रक्षा के लिए कार्य करने को कहा गया। इस मौके पर शैलेन्द्र राजपूत, आशीष दीक्षित को गौशाला प्रमुख नवाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी। सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलामंत्री अखिलेश मिश्रा ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *