Headlines

अमर ज्योति सेवा संस्थान 12 जनवरी को मनायेगी विवेकानंद जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमर ज्योति सेवा संस्थान द्वारा रविवार को पांचाल घाट स्थित कैम्प कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद वाटिका में बैठक आयोजित हुई। साथ ही आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह मनाने की रुपरेखा बनायी गई। महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सम्पूर्ण विश्व में भारत मां का नाम सर्वोच्च रुप से प्रतिष्ठित कर सनातन संस्कृति को बढ़ाया। इसी उद्देश्य को लेकर विवेकानंद स्वामी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन हो रहा है। अध्यक्ष दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी करेंगे। मुख्य अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य होंगे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विशेष सचिव वित्त सुखदराम पाण्डेय होंगे। हीरा सिंह के अलावा अपर जिलाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में स्वदेश त्रिवेदी, मनीष प्रताप, संजू मिश्रा, अखिलेश दीक्षित, पवन दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, रमेश यादव, मुन्नू लाल मिश्रा, उमेशानंद भारती मौजूद रहे। अध्यक्ष मुनेशानंद महाराज ने की। संचालन देवेश अग्निहोत्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *