युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष बने श्याम सुंदर गुप्ता, हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बढ़पुर स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में युवा उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट का श्याम सुंदर गुप्ता को जिलाध्यक्ष घोषित किया। व्यापारी कमलेश गुप्ता को युवा व्यापार मण्डल का चेयरमैन, युवा जिला महामंत्री आदित्य कटियार व कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता बनाये गये। साथ ही राजीव गुप्ता उपाध्यक्ष, दीपक कुशवाहा जिला मंत्री, अंकित कनौजिया को जिला मंत्री, लवी मैसी प्रचार मंत्री, शिवओम दीक्षित संगठन मंत्री गौरव दुबे प्रचार मंत्री बनाया गया। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल कनौजिया, वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, महामंत्री हेमलता मिश्रा, विक्की अग्रवाल, सौरभ शुक्ला, राजू गौतम, सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *