संदिग्ध रुप में कमरे में बेड पर पड़ा मिला सी.पी.वी.एन. के लिपिक का शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सी.पी. विद्या निकेतन स्कूल में कार्यरत लिपिक का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में बेड पर पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी नरेश शर्मा के यहाँ किराये पर रह रहा रजत अग्रवाल उम्र 30 वर्षीय सीपी विद्या निकेतन स्कूल मे क्लर्क के पद पर तैनात था। रजत जब मंगलवार को स्कूल नहीं पहुँचा, तो स्कूल से उसके मोबाइल पर फोन किया गया, तो उसकी फोन स्वीच ऑफ जा रहा था। जिस पर स्कूल के कर्मचारी अवनीश, राजीव, विशाल उन्हें देखने उसके घर पहुंचे। घर का गेट अन्दर से बन्द होने पर मकान मालिक को सूचना दी गई। सूचना पर पहुॅचे मकान मालिक नरेश शर्मा की मदद से ई-रिक्शे के सहारे मकान के अन्दर पहुंचकर दूसरी मन्जिल पर जाकर देखा, तो कमरे का गेट खुला हुआ था। रजत औधे मुंह विस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। कमरे की एक मेज पर खाना और शराब का पौवा रखा मिला। साथ ही गैस हीटर जल रहा था। मौत की सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह, मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश सिंह, कांस्टेबिल अंकित गंगवार, सिद्धू सिंह, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचे। फॉरेसिक टीम ने वीडियोग्राफी कर नमूने एकत्र किए। साथ ही साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने रजत के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रजत के माता पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। विवाहिता बहन आकांक्षा को सूचना दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *