पदयात्रा निकालकर चाइनीज मांझे का किया गया विरोध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरोध में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में जन चेतना पद यात्रा निकाली गई। चाइनीज मांझा बंद कराने के लिए भईयन मिश्रा ने शहर के प्रमुख मार्र्गों पर पदयात्रा निकालकर जागरुक करते हुए चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध व बेंचने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। टाउनहाल से जन चेतना पद यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग किराना बाजार, चौक, नेहरु रोड, घुमना होते हुए लालगेट फब्बारे पर समापन हुई। रास्ते में पतंग विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए हिदायत दी जा रही थी कि किसी भी सूरत में चाइनीज मांझा न बेचें नहीं तो उनको गिरफ्तार कराया जाएगा और गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की जायेगी। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा की सभी पतंग विके्रता इस बात को तत्काल प्रभाव से माने और रखा हुआ चाइनीज मांझे को नष्ट करें। दुकान या गोदामों में जो भी मांझा है उसे नष्ट नहीं किया तो पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करायी जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो चाइनीज मांझो बेंचे उसका वीडियो बना लें और पुलिस को सूचित करें। जिससे चाइनीज मांझा बंद हो सके।
फर्रुखाबाद काइट क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र बाजपेई ने कहा कि लगातार पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी चाइनीज मांझा बंद नहीं हो रहा है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, यदि यह 24 जनवरी तक इसकी बिक्री पर रोक न लगाई गयी तो अनिश्चित कालीन अनशन प्रारंभ किया जायेगा। सभासद अतुल शंकर दुबेे ने कहा कि चाइनीज मांझा किसी भी हालत में जनपद में बिकने नहीं देंगे। सभासद कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ नन्हे पंडित ने कहा कि यदि दुकानदार चाइनीज मांझा बेंचते हुए पाया जायेगा या जानकारी मिलती है तो तत्काल हम लोग पंहुचकर उसको पकड़वाकर जुलूस निकालकर बंद करायेंगे। सभासद आलोक मिश्रा ने कहा कि पुलिस चाहें तो चाइनीज मांझा तुरन्त बंद हो सकता है। कई लोगों ने चाइनीज मांझा से पतंग न उड़ाने की कसम खाई। इस मौके पर सुनील बाजपेई, पंकज दुबे, राजेश मिश्रा, डा0 नावेद अंसारी, अफरोज आलम खान, पिंटू दुबे, हेंमत शाक्य, अभिषेक अग्निहोत्री, अनिल द्विवेदी, संदीप रस्तोगी, नीशू दुबे, कोमल पांडे, मनीश कटियार, प्रतीक दुबे, सौरभ दीक्षित, विशाल दुबे, सोनू भल्ला, शाकिर खां, मोहित दीक्षित, विवेक प्रधान, शरद भल्ला, अतुल वर्मा, बंटी कटियार, दाऊद खान, अजीम खान, शानू शुक्ला, पवन तिवारी, सरताज खान, अतुल कश्यप, आकाश वर्मा, सुमित भल्ला, आशू मिश्रा, मोहित खन्ना, राजीव वर्मा, इमरान खान, हारुन खान, शाहिद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *