पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को दबोचा

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गयी थी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दो अभियुक्तगणों को मय आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा निवासी 26 वर्षीय राम शंकर पुत्र बृजेश के साथ बीते 1६ जनवरी को शाम लगभग 7:30 बजे गाँव के ही दबंगों के द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप लगााया था। रामशंकर को घायल हालत में राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहाँ से हालत गंभीर होने पर रिफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों नें इलाज के दौरान गुरुवार सुबह कानपुर के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में ले जाते समय रामप्रकाश की मौत हो गयी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मृत्यु के बाद पुलिस ने विवेचना के क्रम में धारा 103/3(5) बीएनसी की बढ़ोत्तरी की। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दविश दी गयी। दिनांक 19.०1.2025 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण सालिगराम पुत्र रामदास, साहबलाल पुत्र रामदास, निवासी ग्राम चपरा, थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *