नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की मासिक बैठक नगर पंचायत नवाबगंज के नहरोसा में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रभारी विजेंद्र यादव प्रधान को बनाया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और संविधान की संपूर्ण विस्तार चर्चा हुई। विजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा गांव में चौपाल लगाना और मासिक बैठकर करना पार्टी को और पीडीए समाज को बेहतर मजबूती देगा। बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी ने कहा बाबा साहब के विचार, संविधान की नीतियां और भाजपा सरकार के द्वारा किया गया अपमान हर गांव गली घर पहुंचा कर रहूंगा।। उन्होंने ये भी बताया वाहिनी में काफी लोग निष्क्रिय हैं। आज़ से वो पदमुक्त होते हैं। सक्रिय भूमिका निभाने वाले ही अब संगठन में जुड़ेंगे। अंबेडकर वाहिनी पार्टी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर रजनीश सक्सेना, जिला सचिव अतिन पाल, प्रदीप पाल, डॉ0 कमलेश गौतम, नागेंद्र यादव, अभय यादव, अजय यादव, हसीन खान, उपेंद्र पाल, शिशुपाल खटीक, राजवीर पाल, शीशराम कश्यप, विकास कुमार, सौरभ खटीक, जितेन्द्र सिंह, अनमोल सूर्यवंशी, राहुल शर्मा, चमन शर्मा, अखिलेश शर्मा, रितेश पाल, सागर सिंह, अनुज खटीक, दीपांशु खटीक, अंकित सूर्यवंश आदि बड़ी संख्या में पीडीए समाज और पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दी है।
