अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शादी समारोह में शामिल हो जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 35 वर्षीय आशीष मौर्य पुत्र वर्षलाल मौर्य बीती रात लगभग 10:30 बजे बाइक से अपनी ससुराल उबरी खेड़ा साली की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान थाना कमालगंज के निकट एक होटल के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी रुबी, पुत्री प्रिंसी आदि परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की साली सोनम की १८ फरवरी को बारात आनी थी। मृतक देशी शराब में ठेके पर कैंटीन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *