फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आखिर फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोडऩे को पूरी तरह सरकार राजी हो गयी और बजट में इसका उल्लेख कर पक्का कर दिया कि अब जुडक़र ही रहेगा। बजट में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिये 900 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
बताते चले कि प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से होकर निकालने की बात कही गई थी और फिर शाहजहांपुर के एक जनप्रतिनिधि फर्रुखाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों पर भारी पड़े और वह अपनी ओर खींच ले गये। यह जानकारी जब जनता और विपक्ष को हुई तो सभी को बहुत बड़ा झटका लगा, लेकिन सत्ता का विरोध खुलकर करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका और ऐसे में हमारे समाचार पत्र समृद्धि न्यूज ने एक मुहीम चलायी, लोग जागरुक हुए। एक से दो और धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग समूह के रुप में सडक़ों पर फर्रुखाबाद से ही जाये गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर उतरे। धीरे-धीरे अभियान तेज होता गया और इस अभियान में मुख्य रुप से फर्रुखाबाद विकास मंच के संरक्षक मोहन अग्रवाल के अलावा आदि समाजसेवियों ने सहयोग किया था। आखिर सोयी सरकार के कानों तक आवाज पहुंच ही गयी और सरकार ने आश्वासन दिया कि एक्सप्रेस-वे का रुट तो नहीं बदल सकते, लेकिन कट देकर फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस-वे से जोडऩे का काम करेंगे। इस अभियान से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत काफी रुष्ट दिखायी दिये। कई बार उन्होंने हमारे संवाददाता को अपने शब्दों में नाराजगी जाहिर की। जनता को जगाने का अभियान समृद्धि न्यूज का जारी रहा और २०२५ बजट में फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोडऩे की बात पक्की हो गयी। इस संदर्भ में सदर विधायक ने भी काफी प्रयास किया और उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की।
समृद्धि न्यूज की मुहिम का असर: एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फर्रुखाबाद
