कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारती कृषक एसोसिएशन की पंचायत प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता की अध्यक्षता में मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज में सम्पन्न हुई। संचालन रामवीर जाटव ने किया। बैठक में सभी ने कहा कि पुलिस द्वारा 13 फरवरी की घटना पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भीं नहीं लिखी गयी। विरोध प्रदर्शन करने पर शासन ने इसका संज्ञान लिया। तब जाकर 18 फरवरी को स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सांठगांठ कर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सक्सेना की 8 बजे क्रास रिपोर्ट लिख ली। जांच कराकर अभियुक्तों द्वारा लिखायी गई रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की। अभियुक्त बराबर जानमाल की धमकी दे रहे है। प्रदीप सक्सेना और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और इस दौरान पीडि़त मुन्नालाल सक्सेना व परिवार के किसी भी सदस्य के साथ घटना घटित होती है, जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज को जिम्मेदार होंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो 27 फरवरी को भारती कृषक एसोसिएशन व उनके सहयोगी संगठन फतेहगढ़ मुख्यालय पर अतिनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बताते चले कि घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगाकर कार्यवाही की मांग को लेकर परिवार सहित धरने पर बैठ गये है। बैठक में रामलाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, मुन्नालाल सक्सेना प्रदेश महासचिव, प्रताप सिंह गंगवार, बिंदु सिंह गंगवार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अर्चना द्विवेदी महासचिव महिला प्रकोष्ठ, रामवीर, गोलू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, विनीत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
