फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के सबसे प्राचीनतम भगवान दीनानाथ मंदिर नरकसा माधोपुर रोड पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। 2017 से महाशिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक, आरती एवं विशाल भण्डारे का आयोजन होता है। गुरुवार को भगवान दीनानाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पूरे दिन भण्डारा चला। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान दीनानाथ के मंदिर में माथा टेंका। पाण्डव कालीन में यह मंदिर बना था। इस मंदिर में कई जिलों के लोग दर्शन करने आते थे। बीते आठ वर्ष पूर्व इस मंदिर का जीर्णोद्वार कर कार्यक्रम होने लगा। जिसके तहत हर शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक व भण्डारा सम्पन्न होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
बाबा दीनानाथ मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन
