
*अनिल मिले 2975 तो करुणेश आर्य को 2191
*भाजपा रही फोर्थ क्लास
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नव गठित नगर पंचायत नवाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी पर जनता ने अपना भरोसा दिखाते हुए पक्ष में मतदान कर अनिल राजपूत को784 मतों से विजयी दिलायी। उन्हें कुल 2975 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्धंदि करुणेश आर्य को 2191 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रशान्त कश्यप को 2124, भाजपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य को 2033 वोट मिले, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी बन्ने खां 1418, कांगे्रस प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य को 1369, निर्दलीय प्रत्याशी जाहर सिंह यादव को 760 वोट मिले, सपा की विनीता शाक्य को 513, बसपा के पुष्पेन्द्र सिंह को 334, निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर कुमार को 254, निर्दलीय प्रमोद कुमार 151, निर्दलीय सुनील कुमार को 127, निर्दलीय विमलेश गुप्ता 126, आप प्रत्याशी डॉ0 काशीराम कुशवाहा को 99, निर्दलीय धर्मवीर को 57, निर्दलीय संतोष गुप्ता को 53, निर्दलीय कुमोदनी को 45, निर्दलीय प्रदीप को 42, निर्दलीय ऊषा 40, निर्दलीय धीरेंद्र को 38, निर्दलीय संतोषी को 37, सुहेलदेव समाज पार्टी प्रत्याशी अनुज कुमार को 33, निर्दलीय प्रेम श्री देवी 26, निर्दलीय राजरानी को 19, निर्दलीय मीरा देवी 19, निर्दलीय कमालुद्दीन 18, निर्दलीय अनिल कुमार 13, निर्दलीय सुनील कुमार को 12, निर्दलीय मुरादी बेगम को 8, निर्दलीय अनीता 8, निर्दलीय नवाबशेर को 8, निर्दलीय रामशरन को 7, निर्दलीय विपिन कुमार को 6, निर्दलीय नीरज राजपूत को 6, निर्दलीय राजेश को 4 वोट मिले। कुल मतदाता 22118 है, जबकि 5550 वोट पड़े। 61 वोट निरस्त किये गये।
