तम्बाकू का सेवन न करने की चिकित्सा प्रभारी ने दिलायी शपथ

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे मे चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य ने बताया। इस दौरान सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मी एवं नगरवासियों व ग्रामीणों ने तम्बाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने तथा इसके दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराने की बात कही। चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य ने कहा कि आज देश में बीमारियों से होने वाली मौत से बड़ी संख्या तम्बाकू के सेवन करने वालों की है। इसलिए इस बुरी लत को अभी से छोड़ें। साथ में अन्य लोगों को इसके बारे में बताएं। घर परिवार और दोस्तों के साथ- साथ अन्य लोगों को भी तम्बाकू के सेवन के प्रति आगाह करें। उन्हें बताए कि तम्बाकू का सेवन करना कितना नुकसानदायक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *