पुतिन बोले: पूरा यूक्रेन ही हमारा है, यूक्रेन का आत्मसमर्पण नहीं चाहता

समृद्धि न्यूज। पुतिन से जब यह पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन से बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा है। इस पर उन्होंने हम मौजूदा जंग में यूके्रन से आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहे। एक पुराना नियम है, जिसके मुताबिक, जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते है, वो जगह हमारी हो जाती है। सेंट पीटर्सबर्ग में हुए इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। पुतिन ने कहा कि रूस मौजूदा जंग में यूके्रन से आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहा है। उन्होंने कीव से जमीनी हकीकत को स्वीकार करने की बात कही। पुतिन ने कहा कि रूस और यूके्रन के लोग एक ही हैं और इस हिसाब से पूरा यूके्रन रूस का है। उन्होंने एक पुराने नियम का जिक्र किया, जिसके मुताबिक, जहां रूसी सैनिक का पैर पड़ता है, वो जगह हमारी हो जाती है। पुतिन ने ये बातें उन सवालों के जवाब में कहीं जिनमें पूछा गयाा था कि क्या रूस यूके्रन से उसी तरह बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से मांगा है।
पुतिन से जब यह पूछा गया कि क्या रूस यूके्रन से बिना शर्त आत्मसमर्पण चाहता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा है। इस पर उन्होंने हम मौजूदा जंग में यूके्रन से आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहे। एक पुराना नियम है, जिसके मुताबिक, जहां रूसी सैनिकों के पैर पड़ते है, वो जगह हमारी हो जाती है। इस बीच पुतिन ने इजराइल और ईरान तनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यूके्रन का संघर्ष पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से पूरी तरह अलग है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के लिए कोई ऐसा हल निकाला जा सकता है, जो दोनों को मंजूर हो। उन्होंने ग्लोबल साउथ और पश्चिम एशिया के देशों से इस मसले में मदद की उम्मीद जताई। पुतिन का कहना था कि किसी एक देश की सुरक्षा दूसरे देशों के नुकसान पर नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने ईरान को परमाणु ऊर्जा का अधिकार होने की बात भी कही। पुतिन ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है। उन्होंने कहा मैंने रूस का नजरिया साझा किया। उम्मीद है कि हमारे प्रस्तावों पर अमल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *