फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कूल से घर लौटते समय छात्रा बिना बताये कहीं चली गयी थी। परिजनों ने थाना स्थानयी पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आज छात्रा को बरामद कर लिया। बताते चलें कि अतुल पाण्डेय पुत्र स्व0 सुरेश पाण्डेय निवासी पल्ला तालाब कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा बताया कि उसकी पुत्री आराधना जो कनौडिया विद्यालय में कक्षा 07 की छात्रा है। दिनांक 21.07.2025 को आराध्या विद्यालय से घर आते समय करीब 13:30 बजे बिना बताये कही चली गयी थी। पीडि़त अतुल पाण्डेय ने तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत कराया था। एसओजी फतेहगढ़ व कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा टीम बनाकर गुमशुदा बालिका को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया गया।
बालिका को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद
