पुलिस लाइन से पीएसी जवान की राइफल गायब, हडक़ंप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन से पीएसी जवान की राइफ गायब होने से विभाग में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जवान से जानकारी की। सूत्रों की माने तो हर दो घंटे में संतरी का पहरा बदलता है और गणना भी की जाती है, उसके बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही से राइफल गायब हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, एटा की 43वीं वाहिनी की डेढ़ सेक्शन पीएसी फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रुकी है। पीएसी जवान पांचाल घाट के अलावा एक कुर्की कार्यवाही करवाने में असलहे लेकर गये थे। कार्यवाही के बाद पीएसी जवान पुलिस लाइन लौट आये, उसके बाद एक जवान की राइफल गायब हो गयी। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पहुंचकर जवान से पूछताछ की। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस लाइन, आरआई, कोतवाल फतेहगढ़, एसओजी टीम प्रभारी पहुंच गये और जांच पड़ताल शुरु कर दी, लेकिन पीएसी जवान की राइफल नहीं मिली। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि कैंप से एक राइफल व कारतूसों भरा बक्सा चोरी हुआ है। बक्से में एक लाख रुपये रखे होने की चर्चा है। अधिकारी अब उन कर्मियों के विषय में भी पता कर रहे हैं, जो अवकाश पर गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *