फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीबीएसई द्वारा सेठ मि0 जयपुरिया स्कूल लखनऊ में 19 से 21 जुलाई को आयोजित ज़ोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ के छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। वालीबॉल और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेते हुए 4 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वर्धान दीक्षित ने अण्डर-17 की 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रशान्त यादव ने अण्डर-17 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अण्डर-19 की शॉट पुट की प्रतियोगिता में शिवा ने कांस्य पदक, 3000 मीटर की दौड़ में अर्पित ने, भाला फेंक में अब्दुल ने कांस्य पदक जीता। 4वाई100 मीटर अण्डर-17 की रिले रेस में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट की टीम ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की वॉलीबाल टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 टीमों के बीच कड़े संघर्ष के बाद फफाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ को हराकर विजेता ट्राफी हासिल की। प्रतियोगिता गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल कानपुर में 21 से 23 जुलाई को आयोजित की गयीं। चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य एंव उप प्रधानाचार्य ने भी छात्रों और कोचिंग स्टाफ की प्रशंसा की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीबीएससी के 32 विद्यालयों और वालीबॉल प्रतियोगिता में 31 टीमों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे विद्यालय के छात्र शानदार प्रदर्शन करेंगे।
आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने 4 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक जीते
