बिग ब्रेकिंग: आसाराम को उम्रकैद की सजा, आश्रम में शिष्या को बनाया था हवस का शिकार….

समद्धि न्यूज़्। आस्था की आड़ में शिष्या की अस्मत लूटने वाले बलात्कारी आसाराम को उम्रकैद की सजा हुई है। सोमवार यानि कल ही गुजरात गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। आसाराम पहले से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

इससे पहलो कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलों में आरोपी आसाराम को उम्रकैद देने की मांग की थी। साथ ही कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाए। बता दें कि आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर जेल में बंद है, जहां वह दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *