संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

राजगढ़ मिर्ज़ापुर/ चुनार थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग माया नगर के पास ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में कट कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार ( 30 ) पुत्र पुत्तु ग्राम रूपपुर थाना कुसनी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक सक्तेशगढ़ क्षेत्र के मायानगर गोबरदहा अपने ससुराल मे रहता था। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे। मौत के कारणों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी उड़ीसा अपने मां के साथ चली गई थी। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौत के कारणों का पता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *